आपके प्रश्न, हमारे उत्तर
सामान्य प्रश्न
क्या आपके उत्पाद वाकई शुद्ध गोमय से बने हैं?
हाँ। हमारा हर उत्पाद स्थानीय गौशालाओं के शुद्ध देसी गोबर से बनता है। जैसे हमारा डिशवॉश पाउडर, जो गोबर के कंडों की राख से बना है।
डिशवॉश पाउडर कैसे इस्तेमाल करें?
गीले स्क्रबर पर थोड़ा पाउडर लें, बर्तन माँजें और साफ़ पानी से धो लें। पैक 100 ग्राम, 250 ग्राम और 500 ग्राम में आते हैं।
ऑर्डर कितने दिनों में पहुँचता है?
भुगतान के बाद 1–2 कार्यदिवस में डिस्पैच; डिलीवरी सामान्यतः 4–7 कार्यदिवस।
क्या मैं ऑर्डर ट्रैक कर सकता/सकती हूँ?
हाँ। ऑर्डर भेजे जाने पर ट्रैकिंग लिंक मिलेगा, और “मेरे ऑर्डर” पेज से भी देख सकते हैं।
भुगतान के कौन-से तरीके उपलब्ध हैं?
Razorpay के माध्यम से UPI, कार्ड, नेट-बैंकिंग और वॉलेट। सभी ऑर्डर प्रीपेड हैं; कैश ऑन डिलीवरी उपलब्ध नहीं है।
थोक ऑर्डर के लिए कैसे संपर्क करें?
कृपया अपनी ज़रूरत और शहर के साथ hitanshu@shouryakriti.com पर ईमेल करें।
PDF गाइड कैसे मिलती है?
भुगतान के तुरंत बाद (मुफ़्त गाइड में ईमेल डालते ही) हम डाउनलोड लिंक ईमेल करते हैं। लिंक 30 दिन में 5 बार चलता है, और एक ख़रीद में हर भाषा का संस्करण शामिल है। लिंक खो जाए तो मेरे ऑर्डर में देखें या WhatsApp 95225 00666 पर लिखें।
क्या मुझे GST टैक्स इनवॉइस मिल सकता है?
GST टैक्स इनवॉइस अनुरोध पर उपलब्ध है: अपने ऑर्डर नंबर के साथ hitanshu@shouryakriti.com पर लिखें।